दिल्‍ली की एक अदालत ने दुष्‍कर्म और अपहरण के लिए पांच लोगों को दोषी ठहराया।

दिल्‍ली की एक अदालत ने 2014 में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में डेनमार्क की 52 वर्षीय महिला के साथ लूटपाट , सामूहिक दुष्‍कर्म और अपहरण के लिए आज पांच लोगों को दोषी ठहराया। अतिरिक्‍त सत्र न्‍यायाधीश रमेश कुमार ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्‍न्‍ा धाराओं के तहत उन्‍हें दोषी माना और कहा कि सभी आरोपी सभी जुर्मों के लिए दोषी पाए गए हैं। न्‍यायालय इस मुकदमे में सज़ा तय करने के लिए बृहस्‍पतिवार को सुनवाई करेगा। इस मुकदमे में तीन आरोपी कि‍शोर हैं, जिनकी जांच कि‍शोर न्‍याय बोर्ड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *