मध्यप्रदेश सोलर रूफ-टॉप परियोजना के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

मध्यप्रदेश में ग्रिड संयोजित सोलर रूफ-टॉप परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिये मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केन्द्रीय नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के कार्यक्रम में प्रदेश में ग्रिड संयोजित सोलर रूफ-टॉप के सफल क्रियान्वयन के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रीय पुरस्कार केन्द्रीय ऊर्जा, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल और केबिनेट सेक्रेटरी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कंपनी की ओर से पुरस्कार प्रबंध संचालक श्री विवेक पोरवाल और महाप्रबंधक (वाणिज्य) श्री बी.एस. खनूजा ने ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल को ग्रिड संयोजित सौर ऊर्जा रूफ-टॉप परियोजना के लिए मध्यप्रदेश में नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया था। कम्पनी को 5 मेगावॉट की इस पायलेट परियोजना के लिए 12 करोड़ रुपये की केन्द्रीय वित्तीय सहायता दी गयी थी। कंपनी की पहल पर पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 5 मेगावाट स्थापित क्षमता की ग्रिड संयोजित सौर ऊर्जा रूफ-टॉप परियोजना, इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर शहर में सफलता से क्रियान्वित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *