वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा वर्ष 2014-15 की अवधि के म.प्र. वेट अधिनियम, केन्द्रीय विक्रय कर अधिनियम एवं प्रवेशकर अधिनियम के लंबित कर निर्धारण के निर्वर्तन हेतु अधिसूचना जारी की गई है।
वर्ष 2014-15 की अवधि के लिये व्यवसाईयों को डीम्ड असेसमेन्ट की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे व्यवसाई को निर्धारित प्रारूप क, ख, ग में आवेदन पत्र संबंधित कर-निर्धारण अधिकारी के समक्ष प्रकाशन होने के 60 दिवस के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिनका कर निर्धारण प्रकरण लंबित है। वे अधिसूचना एवं निर्धारित आवेदन पत्र http//govtpressmp.nic.in/pdf/extra/2016-05-30-227 वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है।