उत्सव के रूप में मनाया जाएगा राष्ट्रीय खेल दिवस

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस को संपूर्ण मध्यप्रदेश में उत्सव के रूप मे मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसी दिन प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलवृत्ति का भी वितरण किया जायेगा। इस संबंध में संचालक खेल और कल्याण द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गये हैं।

आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस को उत्सव के रूप मे मनाया जाए। सप्ताह भर पहले खेल प्रतियोगिताओं, मैचों का आयोजन का राष्ट्रीय खेल दिवस पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार आदि का वितरण किया जाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को प्रदान की जाने वाली खेल वृत्ति का भी राष्ट्रीय खेल दिवस पर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *