खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई पर आरंभिक रिपोर्ट आनी शुरू हो गई हैं

खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई पर आरंभिक रिपोर्ट आनी शुरू हो गई हैं। राज्‍यों से मिली रिपोर्टों के मुताबिक 10 जून को कुल बुवाई क्षेत्र 71.24 लाख हेक्‍टेयर आंका गया, जबकि पिछले साल इस समय यह आंकड़ा 76.65 लाख हेक्‍टेयर था।

यह जानकारी दी गई है कि 5.75 लाख हेक्‍टेयर में धान, 1.46 लाख हेक्‍टेयर में दलहन, 44.38 लाख हेक्‍टेयर में गन्‍ने और 9.87 लाख हेक्‍टेयर में कपास की बुवाई/प्रतिरोपण हुआ है।

इस साल अब तक के बुवाई क्षेत्र और पिछले साल इस समय तक के बुवाई क्षेत्र का ब्‍यौरा नीचे दिया गया है :-

लाख हेक्‍टेयर

फसल 2016-17 में बुवाई क्षेत्र 2015-16 में बुवाई क्षेत्र
धान 5.75 6.42
दलहन 1.46 2.32
मोटे अनाज 2.01 3.82
तिलहन 0.72 1.22
गन्‍ना 44.38 41.01
जूट एवं मेस्‍ता 7.06 7.55
कपास 9.87 14.30
कुल 71.24 76.65

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *