रामदेवरा तीर्थ, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार गरीबों के विकास एवं कल्याण के लिए दृढ़-संकल्पित है। श्री चौहान गत दिवस रतलाम जिले के सैलाना में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में रामदेवरा तीर्थ को नए तीर्थ के रूप में शामिल करने और मक्का की फसल को भी समर्थन मूल्य पर क्रय कर बोनस देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पात्र गरीबों के नाम बीपीएल सूची में जुड़वाने का काम सरकार करेगी और उन्हें रियायती दरों से खाद्यान्न भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के 30 जून तक के बिजली देयक माफ कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *