रिवेरा टाउन के पास 51 लाख 50 हजार की लागत से नाला बनाया जायेगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और महापौर श्री आलोक शर्मा ने इसका भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने कहा कि नाला बन जाने से गंदा पानी रिबेरा टाउन में नहीं जायेगा। उन्होंने कार्य समय-सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिये।
चलेगा ‘नाली बचाओ” अभियान
महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि पूरे शहर में ‘नाली बचाओ” अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नाली के ऊपर बनाये गए मकान और किचेन गार्डन तोड़े जायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि नालों की सफाई भी करवाई जायेगी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।