व्यावसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल द्वारा पहली बार ऑन लाईन पी.पी.टी. परीक्षा–2016 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों की सुविधा एवं सुगमता को दृष्टिगत रखते हुये श्री वैष्णव पॉलिटेक्निक महाविद्यालय
इंदौर के कम्प्युटर साइंस विभाग में मॉक टेस्ट प्रशिक्षण की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 जून से 02 जुलाई, 2016 तक प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक मॉक टेस्ट प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। मॉक टेस्ट प्रशिक्षण के लिये अभ्यर्थी को अपने साथ पी.पी.टी. आवेदन–पत्र एवं पहचान–पत्र की छायाप्रति आवश्यक रूप से लाना होगी।