मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में पूर्व निर्धारित यात्रा में बदलाव किया गया है। अब अजमेर तीर्थ-दर्शन के लिए बुरहानपुर से 22 जून के बदले 31 जुलाई को तथा नीमच से पुरी तीर्थ-स्थल के लिए 12 अगस्त को ट्रेन रवाना होगी। पहले यह यात्रा 3 जुलाई को निर्धारित थी।
बुरहानपुर से अजमेर के लिए खण्डवा से 60, बुरहानपुर 96, खरगोन 70, बड़वानी 30, भोपाल 276, सीहोर 72, रायसेन 62, विदिशा 78, राजगढ़ 55, होशंगाबाद 27, ग्वालियर 74, दतिया 14, भिंड 34 और मुरैना से 20 यात्री रवाना होंगे। नीमच से 228, मंदसौर 377 और सीहोर से 369 यात्री 12 अगस्त 2016 को पुरी तीर्थ-दर्शन के लिए रवाना होंगे।