मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सबसे नीचे छोर के व्यक्तियों के भलाई के लिये वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना सबसे बढ़े पुण्य का काम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज गुना जिले के आरोन एवं राघोगढ़ क्षेत्र में अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री के.एल. अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री श्री गोपीलाल जाटव, विधायक सर्वश्री राजेन्द्र सलूजा, देशराज सिंह यादव एवं मूल सिंह भी मौजूद थे। मेले में 17 हजार 280 हितग्राही को विभिन्न योजनाओं में 12 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।