बम्बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में चार सौ अंक से अधिक का उछाल आया है। शुरूआती कारोबार में संवेदी सूचकांक में एक सौ अट्ठावन अंक की वृद्धि हुई और बाद में यह बीस हजार के आँकड़े को पार कर गया। अब से कुछ देर पहले यह ४६८ अंक बढ़कर बीस हजार १९० पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ४१ अंक की वृद्धि के साथ एक बार फिर छह हजार के आँकड़े को पा कर गया। अब से कुछ देर पहले यह १४४ अंक बढ़कर छह हजार १३९ पर था।फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली से सेन्सेक्स में वृद्धि हुई। रिएलिटी, बैंकिंग, ऑटो और धातु क्षेत्र के शेयरों की काफी मांग रही।अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया १२ पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर की कीमत ५४ रूपये ६९ पैसे बोली गई।