केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर के लोगों से शांत बने रहने एवं शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कश्मीर घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राज्य सरकार के साथ काम कर रही है।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह जम्मू एवं कश्मीर में हिंसा की घटनाओं में बेशकीमती जानों के नुकसान पर काफी व्यथित हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।