भारतीय तटरक्षक बल ने वलसाड के पास फंसे 28 लोगों को सुरक्षित निकाला

02 अगस्‍त, 2016 को लगभग 10 बजे, भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमन को वलसाड प्रशासन (गुजरात) से टेलीफोन पर यह सूचना मिली की औरंगा नदी में जलस्‍तर बहुत अधिक होने के कारण वलसाड के निकट छत पर 10 लोग फंसे हुए हैं। यह स्‍थान तटरक्षक वायु स्‍टेशन दमन से 25 किलोमीटर तथा मुंबई से लगभग 175 किलोमीटर उत्तर में था।

सूचना मिलते ही  वायु स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तटरक्षक चेतक हेलीकाप्टर को 15 मिनट के अंदर ही रवाना किया। तीव्र हवा की स्थिति और खराब मौसम के बावजूद बहादुरी से सामना करते हुए पायलट हेलीकाप्टर को सुरक्षित उड़ाते हुए उस स्‍थल पर पहुंचे जहां वे लोग फंसे थे। हेलीकॉप्टर के चालक दल ने तुरंत स्थिति का आकलन किया है और फंसे हुए लोगों के  स्थानांतरण के लिए सुरक्षित स्थान की भी पहचान की। कोस्‍टगार्ड के गोताखोरों की सहायता से कुल मिलाकर 28 लोगों को सुरक्षित रूप से हेलीकॉप्‍टर में चढ़ाकर  सुरक्षित स्‍थान पर उतार दिया। इस क्षेत्र में लगातार बाढ़ के कारण घरों की छतों पर फंसे और अधिक लोगों को बचाने का कार्य अभी भी प्रगति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *