क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कर जल्द राहत राशि दें। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुपता ने यह निर्देश पंपापुर में क्षतिग्रस्त मकान को देखने के बाद दिये। पेड़ गिर जाने से श्री रमेश मूल का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घर का सामान भी टूट गया है।
श्री गुप्ता ने पीड़ित परिवार के रहने और भोजन की व्यवस्था करवाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि विद्युत पोल शिफ्ट करवायें तथा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। श्री गुप्ता ने कहा कि अन्य पेड़ों की भी छंटाई करवायें।