मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर भारत सरकार के पर्यटन सचिव श्री विनोद जुत्शी ने मुलाकात की। श्री जुत्शी ने श्री चौहान को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 21-23 सितम्बर तक होने वाली पर्यटन निवेश समिट की जानकारी देकर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
श्री चौहान ने मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश संभावनाओं और निवेश नीति की चर्चा की। इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री श्री हरिरंजन राव उपस्थित थे।