कला-संस्कृति के क्षेत्र में सिंधी युवाओं को आगे लाने के उद्देश्य से सिंधी साहित्य अकादमी एवं मध्यप्रदेश सिंधी महापंचायत म.प्र. के संयुक्त प्रयास से ‘सिंधु आइडल-5” रवीन्द्र भवन भोपाल में 11 सितम्बर को शाम 6 बजे होगा। इसमें प्रदेश से गायन एवं नृत्य के क्षेत्र में से ‘सिंधु आइडल-5” तय होगा।
सिंधु आइडल-5 के प्रथम विजेता को 11 हजार रुपये नकद, शील्ड, उपहार मिलेगा। अन्य चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार मिलेंगे।
आयोजन के पहले ईदगाह हिल्स कम्युनिटी हॉल में 10 सितम्बर को शाम 7 बजे तक ऑडिशन होगा। प्रतिभागी आयोजन के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिये सिंधी साहित्य अकादमी कार्यालय (मो.बा. 8109069602) और प्रांतीय महापंचायत के श्री रमेश सुखरमानी के मो.न. 982701399 से सम्पर्क कर सकेंगे।