मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने हरदा में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किये

नर्मदा घाटी विकास (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य ने कहा है कि विद्यार्थी सकारात्मक सोच और मजबूत संकल्पों के साथ जीवन का लक्ष्य हासिल करें। आज का युग प्रतियोगिता का युग है। तेज गति से चलने वाला ही लक्ष्य हासिल कर सकता है। संसाधनों की कमी नहीं है, सिर्फ मजबूत लक्ष्य की जरूरत है।

श्री आर्य आज हरदा में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री आर्य ने आशा व्यक्त की कि सूचना के इस युग में स्मार्ट फोन विद्यार्थियों को अपने अध्ययन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होंगे। श्री आर्य ने स्मार्ट फोन के साथ ही 3 स्कूली छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें भी वितरित की।  उन्होंने जिले के 3500 विद्यार्थियों को सायकल तथा 422 दिव्यांग को सहायक उपकरण वितरण करने की शुरूआत की। कार्यक्रम में विधायक द्वय श्री संजय शाह एवं श्री आर.के. दोगने सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। श्री आर्य ने 305 वनाधिकार पटटे वितरण की कार्यवाही भी प्रारंभ करवाई।

श्री आर्य ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की

प्रभारी मंत्री श्री आर्य ने  जिले में 50 लाख से अधिक राशि के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। श्री आर्य ने कहा कि ठेकेदारों का समय पर भुगतान हो, परंतु ठेकेदार ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं, तो उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *