अमेरिकी चुनाव के दिन 3 करोड़ 50 लाख ट्वीट हुए। बुधवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर बने इस रिकार्ड से पहले 2012 में चुनाव वाले दिन 3 करोड़ 10 लाख ट्वीट हुए थे।
ट्विटर पर बने नए रिकार्ड से पुराना रिकार्ड टूट गया है।
बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7ः30 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चुनाव से संबंधित 3 करोड़ 50 लाख ट्वीट पोस्ट किए जा चुके थे। इस चुनावी वर्ष में ट्विटर यूजर्स को लाइव वीडियो जैसे विकल्प उपलब्ध थे।
जैकडव रिसर्च के मुख्य विश्लेषक जान डावसन ने कहा, “क्या हो रहा है के लिए ट्विटर अभी तक प्लेटफार्म बना हुआ है। फेसबुक उन्हीं चीजों को दिखाने पर केंद्रित रहता है जिससे यूजर्स सबसे ज्यादा जुड़ना चाहते हैं।”
ट्विटर पर 1 करोड़ 31 लाख लोग डोनाल्ड ट्रंप के साथ जुड़े हैं जबकि हिलेरी क्लिंटन के साथ 1 करोड़ 4 लाख लोग जुड़े हैं।