बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद पूरे देश में नाराजगी का माहौल हो। सभी कयासों को दरकिनार करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में जीत दर्ज करते हुए हिलेरी को हरा दिया। इसके बाद से ही देश के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
इसी कड़ी में बुधवार देर रात एक गनमैन ने डाउनटाउन सिएटल में भीड़ पर फायरिंग कर दी जिसमें पांच लोगों को गोलियां लगी हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सिएटल पुलिस डिपार्टमेंट के असिस्टेंट चीफ रॉबर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में यह ट्रंप विरोधी हमला ना होकर आपसी विवाद का मामला लग रहा है। कुछ लोग प्रदर्शन के दौरान आपस में उलझ गए जिसके बाद यह घटना हुई है।
फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है।