मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पटवा को उनकी 92वीं वर्षगांठ पर स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने पटवा के निवास पर उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर जन्म-दिन की बधाई दी। साथ ही पटवा के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे युवाओं के लिये प्रेरणा-स्रोत, मार्गदर्शक, जननेता और महामानव हैं।