150 साल की हो चुकी मूल्या बाई ने किया मतदान

कोहरे और धूंध के बीच बुधवार सुबह 7 बजे से नगर पालिका परिषद हरदा के लिये मतदान हुआ। इस दौरान ठण्डी हवाएं भी चली। युवाओं की बात तो छोड़िए दिव्यांग और बुजूर्गों के हौसलों के आगे सर्द हवाएं हार गई। 150 साल की हो चुकी नगर पालिका के लिये वार्ड 23 के मतदान केंद्र जनपद पंचायत में दोपहर के समय 110 वर्षीय मूल्या बाई और 100 वर्षीय लीला बाई ने मतदान किया।
वहीं विभिन्न मतदान केंद्रो पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजूर्ग और दिव्यांगों ने मतदान किया। हरदा शहर में 80 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 502 मतदाता है। इनमें से 264 पुरूष मतदाता और 238 महिला मतदाता शामिल है। इसके अलावा युवक-युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में अपनी भागीदारी निभाई। शहर में करीब 15 हजार युवा मतदाता है। उल्लेखनीय है कि हरदा नगर पालिका का गठन पंजाब नपा अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 1867 में हुआ था।
बुधवार को हुए मतदान में हरदा शहर के मतदाताओं को कुछ हाईटेक सुविधाएं भी मिली, जो इससे पहले प्रदेश में किसी नगरीय निकाय के चुनाव में निर्वाचन द्वारा नही दी गई थी। ईवीएम मशीन में प्रत्याशियों के फोटो होने के कारण लोगों को मतदान करने में आसानी हुई। जिन मतदाताओं के पास पर्ची नही थी उन्होने निर्वाचन मोबाइल एप से पर्ची को जनरेट कर निकाल लिया।
जो किसी कारण से मतदाता पर्ची लेकर मतदान केंद्र नही पहुंच सके, उन्होने अपना थम्ब इंप्रेशन स्केन कर अपनी आईडेंटिफिकेशन कर मतदान किया। यह इसलिये संभव हो सका क्योंकि मतदाता सूची आधार से पहले ही लिंक कर दी गई थी। कलेक्टर सहित बहुत से मतदाताओं ने इसी तरह से मतदान किया। जिन लोगों को अपना केंद्र नही मिल रहा था, उन्होने निर्वाचन एप के जरिये गूगल मेप की सहायता से मतदान केंद्र का रास्ता ढूंढ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *