आज पेश किया जाएगा मोदी सरकार के दस माह के कामकाज का ब्यौरा

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से बेंगलुरु में शुरू होगी। इस बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में क्या-क्या एजेंडे होंगे, इस पर चर्चा के लिए आज अधिकारियों की एक बैठक रखी गई है। इस बैठक में मोदी सरकार के दस माह के कामकाज का ब्यौरा भी पेश किया जाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम बेंगलुरु पहुंचेंगे।
भाजपा की स्थानीय नेता तमिलिसई सुन्दराजन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार से लेकर शनिवार तक चलेगी। इसमें सदस्यता बढ़ाने, पार्टी को जमीनी स्तर तक और मजबूत बनाने और कई राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के दस महीने का कार्यकाल का ब्यौरा भी पेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को शाम तक बैठक में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आगाज हो जाएगा। 11 बजे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बैठक को संबोधित करेंगे। रविशंकर प्रसाद विदेश नीति पर प्रस्ताव पेश करेंगे और सुषमा स्वराज इस पर अंतिम टिप्पणी करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु के नेशनल लॉ कॉलेज में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
शनिवार को वैंकेया नायडू राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश करेंगे और अरुण जेटली पर इस पर अंतिम टिप्पणी करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को दोपहर को डेढ़ बजे बैठक को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *