पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा हो गया

बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव के वीडियो के सोशल मीडिया में सामने आने के बाद पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा हो गया है। मगर, अब बीएसएफ के एक और जवान का दर्द सामने आया है।
इस जवान ने नौ पन्नों का पत्र गृह मंत्रालय को लिखा है, जिसमें उसने सीमा पर तैनात जवान के साथ होने वाले निंदनीय व्यवहार का जिक्र किया है। इंडिया टुडे ने इस बारे में खबर प्रकाशित करते हुए कहा है कि उसके पास जवान के नो पन्नों का गुप्त पत्र है।
इसमें जवान ने अपनी शिकायतों के बारे में लिखा है कि उन्हें खाने, कपड़ों, घर, और हथियारों की कमी है। साथ ही यह भी लिखा है कि कागजों में आठ घंटे की बजाय 20 घंटों की ड्यूटी कराई जाती है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में जवान ने कहा कि खाने के लिए आवंटित राशि खाने पर ही खर्च नहीं होती है और उसे दूसरी जगहों पर खर्च किया जाता है। जवान ने यह भी कहा है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के नियमों के तहत कुछ भी नहीं होता है।
BSF कैंप के आस-पास रहने वालों का दावा, आधे दामों पर अधिकारी बेच देते हैं राशन
गौरतलब है कि बीएसएफ के जवान तेजबहादुर ने रविवार को खाने की खराब गुणवत्ता का वीडियो बनाकर आरोप लगाया था कि अधिकारी राशन और रोजमर्रा की चीजों को बेच देते हैं और जवानों को अपनी जरूरत की चीजों से भी वंचित रहना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *