सरहद पर तैनात जवानों को बेहतर भोजन को लेकर गाइड लाइन जारी

बीएसएफ ने बुधवार को सरहद पर तैनात जवानों को बेहतर भोजन दिए जाने को लेकर एक ताजा गाइड लाइन जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस मामले पर एक पूरी रिपोर्ट बनाने के लिए सेना को निर्देश जारी किए गए थे। अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने गृह मंत्रालय से मामले पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा ने गुरुवार को इसी मामले में केंद्रीय गृह सचिव राजीव महिर्षी से मुलाकात कर रिपोर्ट पेश की।
आपको बता दें कि हाल ही में सेना के जवान तेज बहादुर यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में यादव ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर कई तरह के आरोप अधिकारियों पर लगाए थे। इसी संदर्भ में यह रिपोर्ट तैयार करवाई गई है।
हालांकि बीएसएफ प्रमुख ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन अर्धसैनिक बलों ने शाम को एक बयान जारी किया। इसमें सरहद पर तैनात जवानों को क्वालिटी फूड मुहैया कराने के छह बिंदुओ पर बात की गई है। बयान में बताया गया, ‘रिपोर्ट में जवान की डाइट, राशन की खरीदी और इसकी चोरी जैसे मामले शामिल थे जो किसी भी ऑर्गनाइजेशन के लिए चिंता का विषय होते हैं।’
बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि बीएसएफ ने इस स्थिति में पवित्र भाव से एक बार फिर पूरी प्रक्रिया को ध्यान से देखकर कदम उठाने का मन बनाया है। अब से इस पूरी प्रक्रिया में एक सीनियर कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल होगा। इससे पूरी प्रक्रिया में और भी ज्यादा स्पष्टता आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *