अनीता शर्मा ने सुसाइड नोट में जिनका नाम लिखा है

गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक श्री एस.पी.अंशुमान सिंह को निर्देश दिए हैं कि मृतक अनीता शर्मा ने सुसाइड नोट में जिनका नाम लिखा है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार करें। गृह मंत्री ने जीवन विहार अपार्टमेन्ट में श्री शर्मा के घर पहुँचकर परिजनों को सांत्वना दी गृह मंत्री ने कहा कि जानकारी के बाद भी प्रबंधन ने अगर कोई कार्यवाही नहीं की हो तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि एण्टी रेगिंग कमेटी की बैठक तुरंत बुलाएँ और निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई करें। श्री गुप्ता ने कहा कि पेरेन्टस अपने बच्चों को अच्छी तरह से समझाएँ कि वे रेगिंग जैसी अवैधानिक गतिविधियों में शामिल नहीं हों, वरना सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिनके साथ रेगिंग होती है वे भी तुरंत प्रबंधन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *