प्रदेश में किसान की दुर्घटना मे मृत्यु होने पर अब परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना में संशोधन कर दिया है।
मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में आयोजित सम्मेलन में चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर बोर्ड ने योजना में संशोधन करके आर्थिक सहायता को एक लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपए कर दिया है।