सीबीआई डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. राकेश अस्थाना 16 जनवरी को भोपाल आएंगे। वह व्यापमं से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे।
मालूम हो कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने व्यापमं से जुड़े मामलों को चार महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि सीबीआई डायरेक्टर उन्हीं कामों की समीक्षा करने आ रहे है।
इससे पूर्व 24 अक्टूबर को तत्कालीन डायरेक्टर अनिल कुमार सिन्हा भी व्यापमं मामलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखने भोपाल आ चुके हैं।