उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आपस में भिड़ गए भाजपा समर्थक व बसपा प्रत्याशी मुजफ्फरनगर में 27 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर जारी है। हालांकि मतदान शुरू होते ही कई केंद्रों पर ईवाएम मशीनों में गड़बड़ी आ गई जिसके चलते मतदान शुरू होने में देर हो गई।
11 बजे तक मुजफ्फरनगर में 27 प्रतिशत मतदान की खबर है वहीं मेरठ में 21.75, शामली में 29 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बागपत की तीनो सीट पर 11 बजे तक 26 मतदान हुआ है।
इस बीच मेरठ के कंकर खदेड़ा डीएवी इण्टर मतदान केन्द्र के बाहर भाजपा समर्थक व बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में पथराव की वजह कई लोग घायल हो गए हैं। पथराव साथ ही कई गाड़ियों मे तोड़फोड़ फायरिंग करने की खबर भी है।
वहीं भाजपा के उम्मीदवार संगीत सोम के भाई गगन सोम मतदान केंद्र तक बंदूक लेकर पहुंच गए जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
वोटिंग शुरू होने के बाद सुबह से ही भारी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं जिन्होंने वोट डालने के लिए सुबह की चाय तक नहीं पी और पोलिंग बूथ पर आ गए। मतदान के लिए पहली बार वोट डालने वालों से लेकर बुजुर्ग तक पोलिंग बूथों पर लाइन मे खड़े नजर आए।
वोटिंग शुरू होते ही पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया है कि आज उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान है। सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।
वोटिंग के लिए सभी बूथों पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस बीच दिग्गज नेता भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने भी मथुरा में तो संगीत सोम ने सरधाना से अपना वोट डाल दिया है।
पश्चिमी यूपी के 15 जिलों के 2,60,17,128 मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए 839 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
इन मतदाताओं में जहां 1, 42, 76, 128 पुरुष हैं वहीं 1,17,76, 308 महिला मतदाता हैं। पहले चरण के लिए शामली, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, मथुरा, फिरोजाबाद और बिसाहड़ा सीटों पर वोटिंग जारी है।
इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के अलावा भाजपा नेता संगीत सोम जैसे धुरंधर नेताओं की किस्मत दांव पर हैं।
शुरुआती मतदान में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी के चलते कुछ सीटों पर वोटिंग में देरी की खबरें भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *