पाकिस्तान में 350 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार

पाकिस्तान में लगातार हो रहे आत्मघाती हमलों के बाद शुरू की गई देशव्यापी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 130 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया है। 350 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं।
इनमें ज्यादातर अफगानी नागरिक हैं। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रविवार को अफगानिस्तान की सीमा पर एक मुठभेड़ में 15 आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में दो सैनिक भी घायल हुए हैं।
मारे गए आतंकी आत्मघाती हमलवारों को तैयार करने वाले संगठन जमात-उल-अहरार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में भी रविवार को एक मुठभेड़ में 11 अफगानी आतंकी मारे गए।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता नियाब हैदर ने बताया कि लाहौर के माल रोड में हुए धमाके के बाद से अब तक प्रांत में 350 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *