पाकिस्तान के आम चुनाव के नतीजों से साफ है कि सेक्युलर दलों को झटका लगा है।देश में तीन सेक्युलर दल हैं। इन तीनों का ख्याल था कि रियासत के अंदर धर्म का बहुत ज्यादा दखल नहीं होना चाहिए।इस चुनाव में ये तीनों दल जड़ से उखड़ गई हैं। मसलन पाकिस्तान पीपल्स पार्टी है जिसका पंजाब के अंदर, खैब़र पख्तूनख्वाह या फिर बलूचिस्तान के अंदर कोई वजूद नहीं बचा है।ख़ैबर पख़्तूनख़्वाह के अंदर अवाम नेशनल पार्टी का वजूद नहीं रहा। जो एकाध अपना वजूद बचा पाए हैं उनमें से कराची का दल एमक्यूएम है। लेकिन बुनियादी तौर पर सेक्युलर दलों तो खेल से बिलकुल निकल गए हैं।