मोदी जी हमारे बिल आपने रोक रखे पास नहीं करना तो वापस ही दे दो

दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्ष को लेकर बदले मिजाज में नजर आए। केंद्र पर कुछ नरम दिखे, मगर मोदी सरकार की खिंचाई करने से चूके भी नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमारे बिल आपने रोक रखे हैं। उन्हें पास नहीं करना है तो वापस ही दे दो। सरकार क्यों इन पर कुंडली मार कर बैठ गई है?
साथ ही उन्होंने स्थिति साफ करते हुए कहा कि विधानसभा ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए बिल पास कर केंद्र के पास भेजे थे। इससे पहले केंद्र के वरिष्ठ व्यक्ति से बात की गई थी और उनसे बिल पास किए जाने से पहले प्रायः अप्रूवल न लेने के बारे में पूछा गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि विधानसभा से पास कर भेज दो और बाद में अप्रूवल ले लेना, मगर अब हमारे बिल रोक लिए गए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि आज हम यहां एक नई तरह की राजनीति की परंपरा को शुरू करना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह विपक्ष के सामने हाथ जोड़ते हैं कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए बिलों को पास करा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *