एम्स के डॉक्टरों ने दिल का प्रत्यारोपण कर उत्तर प्रदेश के एक किशोर को नई जिंदगी दी है। 17 वर्षीय किशोर अंकुर राय दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज एम्स में चल रहा था।
डॉक्टरों ने जयपुर के एक ब्रेन डेड व्यक्ति के दिल का सफल प्रत्यारोपण किया। डॉ. संदीप सेठ ने बताया कि दाखिल होने के समय अंकुर का दिन सिर्फ 10 फीसद काम कर रहा था। उसे तुरंत दिल की आवश्यकता थी।
उसका ब्लड गु्रप एबी पॉजिटिव है। डॉक्टरों को दिल दान करने वाले की तलाश थी। सातवें दिन पीजीआइ चंडीगढ़ से उनके पास कॉल आई, लेकिन वहां से कामयाबी नहीं मिली।
पिछले सप्ताह जयपुर से कॉल आई। दिल्ली पुलिस के ग्रीन कॉरिडोर की सहायता से जयपुर से दिल लाया गया और सफल प्रत्यारोपण किय गया।