दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे मार्क जुकरबर्ग

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब इसके दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को बताया कि 32 वर्षीय जुकरबर्ग 25 मई को 366वें दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता होंगे। वह इस समय दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली अरबपतियों में हैं।
उन्होंने 2004 में हार्वर्ड के छात्रावास में फेसबुक की स्थापना की थी और उसके बाद इस सोशल मीडिया कंपनी के विकास पर अपना पूरा समय देने के लिए प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।
इसके पहले हार्वर्ड के दीक्षांत समारोह को 2007 में माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने संबोधित किया था। उन्होंने भी हार्वर्ड की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *