फेसबुक ने लांच किया आत्महत्या की घटनाओं को रोकने नया टूल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने लाइव आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के प्रयास में नया टूल लांच किया है। इस टूल की मदद से उन यूजरों पर नजर रखी जा सकती है जिनमें आत्महत्या की प्रवृत्ति दिखती है। फेसबुक ने अपने सुसाइड प्रोटेक्शन टूल का विस्तार किया है। इसमें परेशान दिखने वाले यूजर की मदद के लिए आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआइ) और प्रवृत्ति पहचान का उपयोग किया गया है। नया टूल उसी तरह का है जिसे फेसबुक ने 2015 में लांच किया था। इसमें यूजर के दोस्तों को परेशानी दिखने पर चिंताजनक फोटो या स्टेटस पोस्ट करने की सुविधा है। यह सुविधा अब फेसबुक लाइव पर भी उपलब्ध है। इससे परेशानी में घिरे यूजर को एक विशेषज्ञ से जोड़ा जा सकता है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था, “कुछ दुखद घटनाएं होती हैं जैसे आत्महत्या। कुछ लाइव स्ट्रीम के जरिये होती हैं। अगर कोई इस अंदेशे को पहले ही भापकर तुरंत इसकी जानकारी दे तो शायद इन्हें रोका जा सकता है।”

फेसबुक ने   लांच किया आत्महत्या की घटनाओं को रोकने नया टूल
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने लाइव आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के प्रयास में नया टूल लांच किया है।
इस टूल की मदद से उन यूजरों पर नजर रखी जा सकती है जिनमें आत्महत्या की प्रवृत्ति दिखती है।
फेसबुक ने अपने सुसाइड प्रोटेक्शन टूल का विस्तार किया है।
इसमें परेशान दिखने वाले यूजर की मदद के लिए आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआइ) और प्रवृत्ति पहचान का उपयोग किया गया है। नया टूल उसी तरह का है जिसे फेसबुक ने 2015 में लांच किया था।
इसमें यूजर के दोस्तों को परेशानी दिखने पर चिंताजनक फोटो या स्टेटस पोस्ट करने की सुविधा है। यह सुविधा अब फेसबुक लाइव पर भी उपलब्ध है। इससे परेशानी में घिरे यूजर को एक विशेषज्ञ से जोड़ा जा सकता है।
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था, “कुछ दुखद घटनाएं होती हैं जैसे आत्महत्या। कुछ लाइव स्ट्रीम के जरिये होती हैं। अगर कोई इस अंदेशे को पहले ही भापकर तुरंत इसकी जानकारी दे तो शायद इन्हें रोका जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *