अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू 25 हजार वोटों से आगे

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के रिजल्ट आने लगे हैं। कांग्रेस यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस, अकाली दल-बीजेपी और आम आदमी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना जताई गई थी।
लम्बी सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आमने और सामने थे, जिसमें अमरिंदर आगे चल रहे हैं। वहीं, अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू 25 हजार वोटों से आगे हैं। भाजपा को छोड़कर इस बार उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है।
जीत के प्रति आश्वस्त सिद्धू ने कहा, जो पंजाब के हक में होगा, हम वही करेंगे। इस जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं और मेरी पत्नी को जाता है। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि आज बादल हैं, कल धूप होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *