भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव पर काबू पाने के लिए कल ११ हजार करोड़ रुपये के अल्पावधि बांड नीलाम किए। ३५ दिन की परिपक्वता अवधि वाले इन बांडों के लिए कुल १९४ बोलियां लगीं। जिनमें से ११४ को स्वीकार कर लिया गया। ३४ दिन की परिपक्वता अवधि के लिए ११ हजार करोड़ रुपये के बांड की नीलामी आज होगी।