दुनिया के नेताओं ने माना पीएम मोदी का लोहा

यूपी में प्रचंड जीत के बाद देश ही नहीं बल्कि दुनिया के नेताओं ने बी पीएम मोदी का लोहा मान लिया है। दूसरे देशों के अलावा पाकिस्तान के लोगों को भी इस जीत से उम्मीद है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए जहां सभी ने पीएम को बधाई दी है वहीं पाकिस्तान की एक 11 साल की बच्ची ने भी उन्हें पत्र लिखकर बधाई दी है।
इस बच्ची ने अपने पत्र में लिखा है कि इस जीत के बाद पीएम को अब ज्यादा से ज्यादा भारतीय और पाकिस्तानी दिलों को जीतकर दोनों देशों के बीच शांति पुल की काम करने पर ध्यान केंद्रीत करें। अकीदत नावीद नाम की इस बच्ची ने अपने पत्र में भारत और पाक के बीच शांति की जरूरत पर ध्यान खींचते हुए लिखा है की पीएम मोदी इस प्रक्रिया को तेजी दे सकते हैं।
अकीदत ने लिखा है, एक बार मेरे पिता ने कहा था कि दिल जीतना बेहतरीन काम है। संभवतः आपने भारतीयों के दिलों को जीता है इसलिए आप यूपी का चुनाव जीत गए। लेकिन में यह कहना चाहुंगी की अगर आप और ज्यादा भारतीय और पाकिस्तानी दिलों को जीतना चाहते हैं तो आपको शांति और दोस्ती की तरफ कदम बढ़ाना होगा। दोनों ही देशों को अच्छे रिश्तों की जरूरत है। आईये दोनों देशों के बीच शांति और दोस्ती की पुल बनाएं। आईये तय करें कि हम गोलियां नहीं बल्कि किताबें खरीदेंगे। बंदूकें नहीं बल्कि दवाएं खरीदेंगे।
अकीदत ने आगे लिखा है कि शांति और लड़ाई में से क्या चुनना है यह विकल्प दोनों देशों के सामने है। उसने अपने पत्र का समापन पीएम मोदी को यूपी में जीत की बधाई देते हुए किया है। बता दें कि लाहौर की रहने वाली इस बच्ची ने इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पत्र लिखकर शांति की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *