रॉजर फेडरर ने स्पेन के रफाएल नडाल को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया

स्विट्जरलैंड के रॉजर फेडरर ने स्पेन के रफाएल नडाल को 6-2, 6-3 से मात देकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फेडरर की यह करियर में पहली बार स्पेनिश खिलाड़ी नडाल पर लगातार तीसरी जीत है।
इससे पहले फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में स्पेन के नडाल को मात देकर अपना 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में किर्गियोस का मुकाबला फेडरर से होगा।
आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने उलटफेर करते हुए विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को 6-4 , 7-6 (7-3) से मात देकर अंतिम आठ में जगह बनाई है।
इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली स्वेतलाना कुजनेत्सोवा पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने रूस की एनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *