नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा में भाग लेने के लिए बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा मुख्यमंत्री निवास पर पहुंच चुके है। जहां पर शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया है। श्री लामा ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और आनंद विभाग के गठन, नर्मदा सेवा यात्रा एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना की सराहना की।
होली के चलते विश्राम पर रही नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा 19 मार्च से फिर शुरू होगी। यात्रा सुबह नेमावर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर भगवान परशुराम की तपोस्थली तुरनाल पहुंचेगी।
यहां बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जनसंवाद सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पौधारोपण भी करेंगे। इसके बाद यात्रा सीहोर जिले के लिए प्रस्थान करेगी।