चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है।कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश को बदलने की लालू यादव की याचिका खारिज कर दी है।सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया।कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीश के किसी मंत्री का रिश्तेदार होना उसके बदले जाने का आधार नहीं हो सकता है।
सौजन्य से “अमर उजाला”