आदित्यनाथ के गेस्ट हाउस पहुंचे सपा के नेता मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और बहू अपर्णा यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
दोनों मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। दरअसल मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से ही योगी वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही ठहरे हुए हैं।
अपर्णा और प्रतीक की सीएम आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
अपर्णा मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं । विधानसभा चुनाव में वह लखनऊ कैंट सीट से सपा की तरफ से मैदान में उतरी थीं, उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने मात दी थी।
अपर्णा यादव काफी समय से सामाजिक कार्य में सक्रिय रही हैं। उनका उत्तराखंड से भी कनेक्शन है और वे राजपूत परिवार से हैं। प्रतीक से शादी से पहले वह अपने सरनेम में बिष्ट लिखती थीं, वहीं यूपी के सीएम आदित्यनाथ का भी पुराना ताल्लुक उत्तराखंड से है।
गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर में महंत अवैद्यनाथ से 1994 में दीक्षा लेने से पहले उनका नाम अजय सिंह बिष्ट था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *