अटारी में लगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

5 मार्च को पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया गया। ये तिरंगा 120 लंबा और 80 फुट चौड़ा है। इसकी लंबाई 355 फीट है।
इस तिरंगे के निर्माण में करीब 3.5 करोड़ खर्च किया गया है और इसके एक पीस की कीमत लगभग 1 लाख है। बता दें कि खराब मौसम के कारण ये झंडा 5 मार्च से अबतक दो बार बदला जा चुका है।
तेज हवा के झोकों के कारण तिरंगे का कपड़ा खराब हो गया जिसकी वजह से झंडा फट गया । झंडे के फटने की जानकारी मिलते ही अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम रिजर्व में रखा झंडा लेकर बार्डर पहुंची। करीब एक घंटे के बाद 350 फीट ऊंचे पोल पर नया तिरंगा झंडा फहराया गया।
उधर, लोकल बॉडीज विभाग ने वाघा बार्डर पर लगाए 350 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे की हिफाजत के लिए पांच सदस्यों की टीम गठित की हैं।
विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए टीम में डीसी अमृतसर, नगर निगम कमिश्नर, डीआईजी बार्डर रेंज (पंजाब पुलिस), डीआईजी बीएसएफ अमृतसर, ईओ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को सदस्य और एसई इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को नोडल अफसर बनाया गया। साथ ही विभाग ने झंडे के संबंध में साल में दो बार मीटिंग करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *