गोदी में कल विस्फोट के बाद डूबी पनडुब्बी

मुम्बई के नौसेना गोदी में विस्फोट के बाद डूबी पनडुब्बी आई एन एस सिंधुरक्षक में फंसे १८ कर्मियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। एक बयान में रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि नौसेना के गोताखोर, फंसे हुए कर्मियों की स्थिति का पता लगाने के लिए आई एन एस सिंधुरक्षक में गये थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंत्रालय का कहना है कि पानी से भरी हुई पनडुब्बी में कुछ न दिखाई देने के कारण गोताखोरों को दिक्कतें हो रही हैं। अत्यधिक गर्म हो जाने से पनडुब्बी के अंदरूनी भाग पिघल गये हैं और दरवाजे ऐंठ गये हैं जिससे उसके भीतरी कमरों में जाना मुश्किल हो गया है। मंत्रालय का कहना है कि पनडुब्बी से पानी निकालने के लिए बड़े-बड़े पम्प लगाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *