अवैध बूचड़खानों पर लागातार हो रही कार्रवाई

यूपी में अवैध बूचड़खानों पर लागातार हो रही कार्रवाई से नाराज मांस विक्रेताओं ने बेमियादी हड़ताल कर दी है। इस बीच यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने साफ करते हुए कहा है कि जो कार्रवाई हो रही है वो केवल अवैध बूचड़खाने वालों पर ही हो रही है, जिनके पास लाइसेंस हैं उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने यह भी साफ किया कि जो दुकानदार मुर्गा या अंडा बेचते हैं उन्हें भी डरने की जरूरत नहीं है। वहीं बूचड़खानों पर शिकंजा कसने से नाराज मीट कारोबारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। आज से लखनऊ की सभी मीट दुकानें और होटल बंद रहेंगे। मीट कारोबारियों ने जिला प्रशासन पर जबरन दुकान बंद कराने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि स्लाटर हाउस के नाम पर बकरे और मुर्गे की दुकानों को बंद कराया जा रहा है। लखनऊ बकरा गोश्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुबीन कुरैशी ने कहा कि बिना नोटिस दिए जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ सोमवार सभी मीट कारोबारी हड़ताल करेंगे।
इस हड़ताल के समर्थन में टुंडे कबाबी व करीम सहित लखनऊ के नामचीन होटल भी पूरी तरह बंद रहेंगे। वहीं, रविवार को अवकाश के दिन भी शहर के अधिकांश मीट की दुकानें व नॉन वेज के होटलों पर ताला लटका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *