मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सी एम हाउस में गृह प्रवेश कर शाम को होगा फलाहार कार्यक्रम

यूपी का सीएम बनने के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सीएम हाउस में गृह प्रवेश किया। इसके बाद शाम को मेहमानों के लिए फलाहार का आयोजन रखा गया है। यूं तो शपथ लेने के अगले ही दिन पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी घर में हवन-पूजन कराकर इसका शुदि्धकरण करा चुके हैं लेकिन, विधिवत गृह प्रवेश आज हुआ है। मुख्यमंत्री ने गृह प्रवेश के लिए नवरात्र का पहला दिन चुना है।
सीएम आवास पर शाम को फलाहार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं, नेताओं के अलावा विधायक और मंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्र्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को सरकारी घर में चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *