मध्यप्रदेश में हुई ट्रैन विस्फोट की घटना के तार लखनऊ में मारे गए आतंकी से जुड़े हो सकते है

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनउ में आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी के मारे जाने और मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में विस्फोट की घटना पर कल संसद में बयान दे सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री लखनउ और शाजापुर की घटनाओं पर संसद में विस्तृत बयान दे सकते हैं। बजट सत्र का दूसरा चरण कल शुरू होगा। बीती रात लखनउ के एक घर में छिपे संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी को करीब 12 घंटे चले अभियान के बाद मार गिराया गया।
पुलिस ने कहा कि मध्य प्रदेश में कल ट्रेन में विस्फोट की घटना के तार लखनउ में मारे गए आतंकी संदिग्ध सैफुल्ला से जुड़े हो सकते हैं। शाजापुर में भोपाल-उज्जैन यात्री ट्रेन में आईईडी विस्फोट में दस लोग घायल हो गए थे, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *