एक अप्रैल यानि बड़े बदलाव आपकी जेब कहां कटेगी और कहां बचेगी

एक अप्रैल यानि आज से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। बजट में ऐलान के बाद सभी टैक्स आज से लागू हो जाएंगे। इसके लागू होने से आपकी जेब कहां कटेगी और कहां बचेगी ये हम आपको बताने जा रहे हैं।
नए वित्तीय वर्ष में अगर आप घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको फायदा होगा,बजट में सरकार ने लोगों सस्ते मकान मुहैया कराने के लिए होम लोन ब्याज पर छूट की घोषणा की थी। वहीं टिकट की बुकिंग सस्ती हो जाएगी। दरअसल बजट में रेल टिकट की बुकिंग पर लगने वाले चार्ज को कम कर दिया गया था। बजट प्रावधान के कारण आरओ के दाम कम होंगे। लेदर का सामान सस्ता होगा। डाक की सुविधा सस्ती पड़ेगी।
कार बाइक और व्यावसायिक वाहनों के बीमा एक अप्रैल से महंगे हो जाएंगे। 1 अप्रैल से कार बाइक और कॉमर्शियल वाहनों का बीमा प्रीमियम बढ़ जाएंगे। दरअसल NHAI के टोल में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी से अब 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।
– सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाइवे पर शराब की बिक्री पर लगाई गई रोक आज से लागू हो गई है। सभी राज्यों में नैशनल हाइवे या उसके आसपास पड़ने वाली शराब की दुकानों के लिए लाइसेंस खत्म कर दिए गए हैं। अब इनका रिनुअल नहीं होगा।
मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, कोच्चि और अहमदाबाद एयरपोर्ट्स पर यात्रियों के हैंडबैग पर स्टैंप नहीं लगेगा। जनवरी में 10 दिनों के लिए यात्रियों के हैंडबैग पर स्टैंपिंग न करने का ट्रायल किया गया था। इसके बाद इस मामले में सुरक्षा के सारे मानकों की स्टडी करने के बाद अंतिम फैसला लिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीएस 3 वाहनों की मैन्युफैक्चरिंग, सेल या रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी। इस आदेश के बाद आज से देश में केवल बीएस 4 वीइकल्स बनाए और बेचे जाएंगे
जियो अपने ग्राहकों को बहुत सस्ता डेटा दे रहा है। ऐसे में जियो से मुकाबले के लिए एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, बीएसएनएल, एमटीएनल आदि के भी अलग-अलग डेटा और कॉल ऑफर्स आज से लागू होंगे।
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 0.1% की कटौती। अप्रैल-जून तिमाही के लिए किसान विकास पत्र पर ब्याज घटाकर 7.6%, वरिष्ठ नागरिकों की सेविंग्स पर 8.4%, पब्लिक प्रविडेंट फंड पर 7.9%, नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 7.9% और किसान विकास पत्र पर 7.6% की गई है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 31 मार्च तक अपनी अघोषित आय को घोषित करने का अंतिम मौका खत्म हो गया है। एक अप्रैल के बाद आयकर विभाग इस पर 137% तक जुर्माना लगाएगा।
सोना बेचने पर एक दिन में एक व्यक्ति 10,000 रुपये से ज्यादा का कैश पेमेंट नहीं ले सकता। पहले इसकी हर दिन 20,000 रुपये थी। अब 10,000 रुपये से ज्यादा कीमत का सोना बेचा गया हो तो बाकी का पैसा विक्रेता के खाते में डाला जाएगा
आज से मोटरसाइकिल, कार आदि वाहनों का बीमा महंगा हो गया है। इन वाहनों के इंश्योरेंस रिन्यूअल में जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।
नोटबंदी के कारण चलन से बाहर हुए 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों को अब बदला नहीं जा सकता। रिजर्व बैंक के कुछ दफ्तरों में इसे बदलने की मियाद 31 मार्च को ही पूरी हो गई
फोन के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
तंबाकू वाले पान-मसाले व गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *