किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ आंशिक राहत सरकार सही दिशा में

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई बीजेपी की सरकार द्वारा किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाना आंशिक राहत है लेकिन सरकार सही दिशा में काम कर रही है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही किसानों का कर्ज माफ किए जाने के पक्ष में रही है। कैबिनेट की पहली मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किसानों का कर्ज माफ किए जाने की बात कही गई। योगी सरकार के इस फैसले के बाद करीब 21 लाख किसानों को राहत पहुंचेगी। किसानों के कर्ज माफ किए जाने की खुशी जताते हुए राहुल ने तीन ट्वीट कर अपनी भावना व्यक्त की।
राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार दवाब में आकर बीजेपी किसानों का कर्ज माफ करने जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिए क्योंकि देश के कई राज्यों के किसान कर्ज की मार झेल रहे हैं। इसके बाद राहुल ने कहा कि यह केंद्र सरकार का दायित्व बनता है कि वह राष्ट्र में बढ़ते तनाव को दूर करे। बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के दौरान अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि पार्टी सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज माफ करेगी। राहुल ने कहा मुझे खुशी है कि योगी सरकार ने किसानों के हित में सही कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *