राजस्थान सरकार ने प्रदेश के नौ निजी विश्र्वविद्यालयों के खिलाफ बैक डेट में फर्जी डिग्रियां जारी करने के आरोप में जांच बैठा दी है। राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने यह आदेश दिया है।
इस आदेश के तहत चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी, अलवर सनराईज यूनिवर्सिटी, झुंझुनूं की जगदीश प्रसाद झाबरमल यूनिवर्सिटी, झुंझुनूं की ही श्रीधर यूनिवर्सिटी, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, उदयपुर की पेसिफिक एकेडमी ऑफ
हायर एजुकेशन एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी, अजमेर की भगवंत यूनिवर्सिटी, जयपुर की निम्स यूनिवर्सिट व सिरोही माधव यूनिवर्सिटी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इन सभी के खिलाफ फर्जी डिग्रियां जारी करने और बैक डेट में डिग्रियां जारी करने का आरोप लगा है।
राज्य सरकार ने इन पर लगे आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति दो महीने के अंदर राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।