पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 42 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने सात नौकाओं को जब्त कर उन पर सवार 42 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया है।
नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक दो अलग-अलग घटनाओं में इन मछुआरों को हिरासत में लिया गया।
उन्होंने बताया कि तीन नौकाओं में सवार 18 मछुआरों को पीएमएसए ने शनिवार रात बंदी बनाया। जबकि रविवार को भी चार नौकाओं में सवार 24 मछुआरों को पाकिस्तानी बलों ने हिरासत में ले लिया।
जब्त की गईं नौकाएं ओखा और मंगरोल से हैं। लोधारी के मुताबिक, अप्रैल में इस तरह की यह पहली घटना है। जबकि अकेले मार्च में ही पाकिस्तान ने 40 नौकाओं को जब्त कर 231 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
26 मार्च को पीएमएसए ने 19 नौकाओं को जब्त कर सौ भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया था। दूसरी ओर, पिछले महीने भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय समुद्र से एक पाकिस्तान नौका को जब्त कर नौ पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *